{"_id":"668b42d8ced97b8be4022107","slug":"women-disguised-as-eunuchs-entered-the-house-and-looted-tried-to-crush-the-inspector-with-car-gorakhpur-news-c-7-gkp1041-613850-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: किन्नर बन घर में घुसी महिलाओं ने की लूटपाट, कार से दरोगा को कुचलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: किन्नर बन घर में घुसी महिलाओं ने की लूटपाट, कार से दरोगा को कुचलने का प्रयास
Mon, 08 Jul 2024 03:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:41 PM IST
सार
कैंपियरगंज के अमरहवा निवासी सूर्य प्रताप यादव के घर कुछ दिन पहले कार्यक्रम था, जिसे लेकर रविवार सुबह कार से पाचं महिलाएं और एक पुरुष पहुंचे और किन्नर बताकर नेग मांगने लगे। नेग ज्यादा मांगने पर सूर्यप्रताप के घर की महिलाओं ने आपत्ति जताई तो नाराज हो गये। इसके बाद घर की महिलाओं के गले से दो मंगलसूत्र, कान की दो बाली और सोने के दो सिकड़ लूट लिये।
विज्ञापन
पकड़ी गई महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरहवा में रविवार को किन्नर बन एक घर में घुसी महिलाओं ने लूटपाट की। आसपास के लोगों के जुटने पर कार से फरार हो गईं। सूचना पर पीपीगंज पुलिस ने प्रभा हाल तिराहे पर घेराबंदी की तो बाइक सवार को टक्कर मारते चौकी प्रभारी पीपीगंज नितिन श्रीवास्तव को कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार समेत पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं कार चालक मौका देखकर फरार हो गया। सभी महिलाएं, गाजीपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर की रहने वाली है। पीड़ितों ने पीपीगंज थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
कैंपियरगंज के अमरहवा निवासी सूर्य प्रताप यादव के घर कुछ दिन पहले कार्यक्रम था, जिसे लेकर रविवार सुबह कार से पाचं महिलाएं और एक पुरुष पहुंचे और किन्नर बताकर नेग मांगने लगे। नेग ज्यादा मांगने पर सूर्यप्रताप के घर की महिलाओं ने आपत्ति जताई तो नाराज हो गये।
विज्ञापन
इसके बाद घर की महिलाओं के गले से दो मंगलसूत्र, कान की दो बाली और सोने के दो सिकड़ लूट लिये। शोर सुनकर घर के परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो सभी कार से पीपीगंज की तरफ भागने लगे। नाथपुर निवासी अजय यादव समेत अन्य लोगों ने कार का पीछा किया तो चालक ने भरवल मोड़ पर गागीबाजार निवासी बाइक सवार युवक भोला व अरुण को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
इधर कैंपियरगंज पुलिस की सूचना पर पीपीगंज पुलिस प्रभा हाल तिराहे पर घेराबंदी कर कार समेत सभी को हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सभी महिलाएं हैं। ये सभी किन्नर बनकर लोगों के घर नेग मांगती थी नहीं देने पर लूटपाट करती थी।
पकड़ी गई महिलाओं की पहचान अंबेडकर नगर की सहाना, साहजहा, गाजीपुर की हुश्नबानो, अफसाना, आजमगढ़ मुबारकपुर की खुशबू और उसका पति दिलशाद के रूप में हुई है। इसमें दिलशाद कार चला रहा था। पीड़ितों की तहरीर पर इनके विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।