{"_id":"5e3573498ebc3e4b403b2de1","slug":"women-died-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार महिला को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार
Sat, 01 Feb 2020 06:17 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया (कुशीनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कसया (कुशीनगर)।
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 01 Feb 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
हादसे के जुटी भीड़ व पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को दोपहर में गोपालगढ़ तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके बेटे को मामूली चोटें आईं। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
बिहार के गोपालगंज जिले के धरहरा मेला निवासी संजीव कुशवाहा शनिवार को अपनी मां बसंती देवी (50) की आंख का इलाज कराने बाइक से कसया लेकर आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे दोनों
गोपालगढ़ तिराहे पर बाइक रोककर पुराने फाजिलनगर मार्ग की तरफ बढ़ रहे थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बसंती देवी नीचे गिर गईं और ट्रक कुचलता हुए आगे निकल गया। इससे बसंती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि ट्रक अपने साथ थाने लेकर चली आई। हादसे में बाइकचालक संजीव को मामूली चोटें आईं। उनका कसया सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने हेलमेट पहना था, जिससे उसके सिर में चोट नहीं आई। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उसके जरिए चालक का पता लगाया जा रहा है।