फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women becoming role models in fish farming

Gorakhpur News: मछली पालन में रोल मॉडल बन रहीं महिलाएं

Tue, 30 Jan 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Women becoming role models in fish farming
मछली पालन में रोल मॉडल बन रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मछली पालन करेंगी महिलाएं
विज्ञापन

चरगांवा की पांच महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चरगांवा ब्लॉक की महिलाएं मछली पालन में रोल मॉडल बन रही हैं। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत जिले के चरगांवा ब्लॉक का चयन किया गया है, जहां की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहले चरण में पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया और अब उन्होंने मछली पालन को तरक्की का जरिया बना लिया है।
चरगांवा ब्लॉक में 80 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 800 से अधिक महिलाओं के अलग-अलग कलस्टर बनाए गए हैं। इनमें अधिकतर समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे मछलीपालन से परिवार की आय बढ़ाएं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मनरेगा से तालाबों के कार्य कराए जा सकते हैं, जबकि समूहों को ही मछली पालन के लिए सरकारी तालाबों का पट्टा देने की योजना है।
विज्ञापन

नवंबर में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान बक्सी तालाब लखनऊ में पांच महिलाओं को मछली पालन का प्रशिक्षण दिया गया है। उन महिलाओं ने बेहतर तरीके से मछली का कार्य शुरू किया गया है, जबकि अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ा जा रहा है। याेजना के अनुसार, छोटे-छोटे तालाब बनाने के लिए बैंक लोन सहित अन्य सुविधाएं दिलाई जाएंगी, जबकि नई तकनीक भी अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जिंदा मछली बेचकर कमा रहीं मुनाफा
लखनऊ प्रशिक्षण में मैंने कम पानी में अधिक समय तक मछलियों को जिंदा रखने का तरीका जाना। जिंदा मछली 400 रुपये किलो बिकती है, जबकि मरी हुई मछली की कीमत 250 रुपये हो जाती है। प्लॉस्टिक के डिब्बा और पॉलीथिन में पानी भरकर मछलियों को जिंदा रखती हूं। क्षेत्र के लोग जिंदा मछली खरीदने के लिए मेरे यहां आने लगे तो मुनाफा बढ़ गया।
- रुखसार, सिक्टौर
-------
अब तेजी से बढ़ रहीं मछलियां
लखनऊ में प्रशिक्षण मिलने के बाद मैंने मछली पालन का तरीका बदल दिया। अब पानी की सफाई के साथ मछलियों को चारा खिलाती हूं। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का उपाय कर रही हूं। सही तरीके अपनाने के कारण ठंड में मछलियां मरी नहीं, जबकि पहले मछलियां मर जाती थीं और ठंड में बढ़ती नहीं थीं। मेरे समूह को तालाब का पट्टा मिल जाएगा तो हम लोग मछली पालन करेंगे।
- अनीता, बनगाई
-------
गड्ढे का उपयोग कर शुरू किया मछली पालन
मैं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हूं। वहीं से मछली पालन की प्रेरणा मिली है। मेरे घर के सामने कुछ मिट्टी निकाली गई थी, उसी खेत में गड्ढे की सफाई कराकर मैंने मछली पालन शुरू किया है। जिस गड्ढे को पाटने के लिए खर्च करना था, उसी गड्ढे से अब मेरे परिवार की आय बढ़ने वाली है।

- संगीता, बनगाई

वर्जन
पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चरगांवा ब्लॉक में महिलाओं को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 80 स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रोत्साहन शुरू किया गया है। इनमें अलग-अलग समूह की पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। वे बेहतर तरीके से मछली पालन कर रही हैं। मछली पालन करने वाले समूहों को सरकारी योजनाओं से मदद दी जाएगी।
- महेंद्र देव, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed