फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women are a symbol of power, it is important to empower them: DM

महिलाएं शक्ति की प्रतीक, उन्हें सशक्त करना जरूरी : डीएम

Wed, 01 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women are a symbol of power, it is important to empower them: DM
मेंहदावल। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत बुधवार को मेंहदावल थाने में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम और एसपी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहा कि महिलाएं शक्ति की प्रतीक हैं। बिना उनके समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें मजबूत कर रही है। महिला सुरक्षा पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। एसपी संदीप कुमार मीणा ने कहा कि शासन प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त बनाने को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

महिला कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पुलिस महिलाओं के एक फोन पर तत्काल उपलब्ध है। महिला उत्पीड़न की घटना होने पर तत्काल कार्रवाई हो रही है। मिशन शक्ति महिलाओं को ताकत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम संजीव कुमार राय, सीओ सर्वदवन सिंह, तहसीलदार अल्पिका वर्मा, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, राम आश्रम प्रसाद, संजय वर्मा, मोतीलाल यादव, अनुराग सिंह, अशोक सिंह, शुभम सिंह, गिरजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed