फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman who went to worship temple in Gorakhpur absconds with her lover

बेवफा पत्नी: पति के साथ मंदिर में पूजा करने आई महिला, प्रेमी के साथ हुई फरार; फोन पर होती थी दोनों की बात

Sun, 05 May 2024 11:10 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 05 May 2024 11:10 PM IST
सार

गोरखपुर जिले में मंदिर में पूजा करने आई एक महिला प्रेमी संग फरार हो गई। महिला की सास ने बहू के फरार हो जाने की पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Woman who went to worship temple in Gorakhpur absconds with her lover
पति को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति और ससुरालियों के साथ बुढि़या माई मंदिर में पूजा करने आई महिला प्रेमी संग फरार हो गई। बताया जा रहा है कि पति और परिवार के लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो प्रेमी और उसके दोस्तों ने पूरे परिवार की पिटाई शुरू कर दी। बाद में महिला को प्रेमी संग फरार हो गई। इसके बाद पूरा परिवार बहू की शिकायत लेकर एम्स थाने पहुंचा। यहां महिला की सास ने बहू के फरार हो जाने की पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पिपराइच इलाके के एक गांव की रहने युवक की शादी फरवरी 2023 में महराजगंज जिले के संदौरवा बरियारपार की रहने वाली युवती से हुई। आरोप है ससुराल में भी वह अक्सर मोबाइल पर प्रेमी से बात करती थी। पूछने पर परिवार में विवाद करती थी और मायके चली जाती थी। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ। लेकिन, हर बार समझा-बुझाकर उसे घर लाया जाता था। 
विज्ञापन


रविवार को कुस्मही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर में एक पारिवारिक पूजन था, जिसमें शामिल होने परिवार के साथ वह भी पहुंची थी। उसका प्रेमी भी मंदिर पहुंच गया। वह परिवार वालों से छिपकर प्रेमी के पास पहुंच गई। परिजन जब उसे नहीं देखे तो तलाश शुरू कर दिए। मंदिर के पीछे जाकर देखा तो वह एक लड़के के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी। परिवार के लोगों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो प्रेमी और उसके साथियों ने पूरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed