{"_id":"64de09188f0fbf9617027e48","slug":"woman-who-went-to-pluck-flowers-dies-of-electrocution-in-gorakhpur-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फूल तोड़ने गई महिला की करंट लगने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 17 Aug 2023 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:18 PM IST
सार
महिला सुबह पूजा करने के लिए फूल तोड़ने जा रही थी कि गांव में गांधीनगर ऑफिस के आगे खड़ंजे पर रात बिजली का तार टूटकर गिर हुआ था। जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी और तार पर पैर पड़ने से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो दहला टोला निवासिनी निर्मला देवी (52) पत्नी राममिलन की बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि महिला सुबह पूजा करने के लिए फूल तोड़ने जा रही थी कि गांव में गांधीनगर ऑफिस के आगे खड़ंजे पर रात बिजली का तार टूटकर गिर हुआ था। जिसकी जानकारी महिला को नहीं थी और तार पर पैर पड़ने से महिला करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीण जुट गए। परिजनों का रोक-रोकर बुरा हाल है। गुलरिहा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।