फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman unconscious for 10 days regains consciousness after five hour operation

Gorakhpur News: 10 दिन से बेहोश महिला, पांच घंटे के ऑपरेशन के बाद होश में आई

Thu, 18 Jan 2024 03:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jan 2024 03:09 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. गणेश कुमार ने कहा कि न्यूरो वैस्कुलर सर्जरी अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी शुरू हो गई है। पहले इस सर्जरी के लिए रोगियों को एसजीपीआई लखनऊ जाना पड़ता था। धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Woman unconscious for 10 days regains consciousness after five hour operation
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल काॅलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक में मंगलवार को एन्यूरिज्म ब्लीड (मस्तिष्क में नसों के गुच्छे का फट जाना) की सर्जरी हुई। पांच घंटे चली न्यूरो वैस्कुलर सर्जरी के बाद महिला होश में आ गई। वह 10 दिन से बेहोश थी। डाॅक्टरों ने बताया कि रोगी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के लार की रहने वाली 60 वर्षीय महिला के सिर में एक माह पहले तेज दर्द शुरू हुआ। 10 दिन पहले वह अचानक बेहोश हो गई तो घरवाले उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज में ले आए। सीटी स्कैन से पता चला कि ब्रेन हेमरेज हुआ है। इसके बाद उन्हें सुपर स्पेशियलिटी के न्यूरो सर्जरी विभाग में रेफर किया गया। वहां सीटी एंजियाे जांच के बाद एन्यूरिज्म की बीमारी सामने आई।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डाॅ. अनिंद्य गुप्ता ने आपरेशन का निर्णय लिया। उन्होंने न्यूरो सर्जन डाॅ. त्रिपुरारी पांडेय के साथ सर्जरी की। डाॅ. अनिंद्य गुप्ता ने बताया कि यह बहुत ही जटिल सर्जरी थी। मस्तिष्क की नसों का गुच्छा पहले से ही फटा था, आपरेशन के दौरान और फट जाता तो रोगी की जान जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. गणेश कुमार ने कहा कि न्यूरो वैस्कुलर सर्जरी अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी शुरू हो गई है। पहले इस सर्जरी के लिए रोगियों को एसजीपीआई लखनऊ जाना पड़ता था। धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ रही हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल के रोगियों को बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed