{"_id":"610a9686bdefc249954003c3","slug":"woman-took-away-jewelry-and-cash-with-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: जीजा संग महिला हुई फरार, साथ में उड़ा ले गई जेवर व नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: जीजा संग महिला हुई फरार, साथ में उड़ा ले गई जेवर व नकदी
Wed, 04 Aug 2021 07:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:02 PM IST
सार
पति ने पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराया मुकदमा, महराजगंज जिले के पनियरा का निवासी है आरोपी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में ब्याही महिला अपने जीजा के साथ चली गई। अपनी ससुराल से वह दो लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये का जेवर भी ले गई। पति ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के रहने वाले मुनीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि चार जुलाई को किसी काम से घर से बाहर गया था। शाम को करीब पांच बजे लौटा तो घर में बीवी नहीं थी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों से इस बारे में पूछा तो पता चला कि उसका साढ़ू यानी उसकी पत्नी का जीजा मुनीर उसके घर पर आया था। आरोप है कि वही उनकी पत्नी को साथ लेकर चला गया। साथ ही बेटी की शादी के लिए घर में रखा दो लाख रुपया और करीब पांच लाख रुपये का जेवर भी साथ ले गया।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लगा। मुनीर की मोबाइल पर फोन किया तो अपशब्द कहते हुए उसने जानमाल की धमकी दी। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुनीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।