फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman tantrik killed by hammer in Chaurichaura, woman went to save Gambhir

Gorakhpur News: चौरीचौरा में महिला तांत्रिक की हथौड़ा मारकर हत्या, बचाने गई महिला गंभीर

Mon, 29 May 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Woman tantrik killed by hammer in Chaurichaura, woman went to save Gambhir
- घायल महिला को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया, सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

- आईजी, एसएसपी, एसपी नॉर्थ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे, खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गईं
- मृतिका उषा देवी तीन साल से कर रही थी तंत्रमंत्र, पट्टीदारी के कई लोगों को लगता था, उनकी वजह से घर में संकट
अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में रविवार सुबह तंत्रमंत्र करने वाली उषा देवी (50) की बाइक सवार बदमाश ने हथौड़े से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। वहीं, बचाव में आई उनकी रिश्तेदार सुनकेशी (60) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। हत्या की सूचना के बाद आईजी जे. रविंद्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फॉरेंसिक टीम व डाग स्क्वायर्ड के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसी टीवी कैमरे व सीडीआर की मदद से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ पट्टीदारी और गांव के लोग उषा से तंत्रमंत्र की वजह से परेशान रहते थे। पुलिस इसी को हत्या की वजह मान रही है। मृत उषा के पुत्र शैलेंद्र की तहरीर पर हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं।
जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर की उषा देवी पिछले तीन साल से गांव के बाहर सिवान में टीनशेड डालकर तंत्रमंत्र करती थी। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले उन्हें कोई बीमारी थी और इसके लिए वह बंसडीला में तंत्रमंत्र करने वाले एक शख्स के पास गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद तंत्रमंत्र शुरू कर दी और जिंदा रहते हुए भी अपने गुरु का मजार बना दिया। वहीं पर हिंदू देवी देवता का फोटो लगाकर तंत्रमंत्र करने लगी। शनिवार को पट्टीदार राजाराम के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार खजनी के छपिया निवासी सुनकेशी भी आई थी। उन्हें भी लगता है कि उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कोई भूत-प्रेत ही है। इस वजह से रविवार की सुबह वह उषा के साथ ही झाड़-फूंक कराने के लिए उसकी कुटिया में गई थी।
विज्ञापन

सुबह 7.30 बजे के करीब एक बाइक सवार हथौड़ा लेकर आया और फिर कुटिया में 45 मिनट रहने के बाद चला गया। उधर से गुजर रहा एक युवक कुटिया में गया तो देखा कि दोनों महिला खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद उसने शोर मचाया और गांव में जाकर सूचना दी। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उषा को मृत घोषित कर दिया और सुनकेशी को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। अभी सुनकेशी की स्थिति गंभीर है और बेहोशी की हालत में ही हैं। एसएसपी ने बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
तंत्रमंत्र करने वाली एक महिला की मौत हो गई है। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिला को भर्ती कराया गया है। पुलिस की पांच टीमें घटना के पर्दाफाश के लिए लगी हैं। तंत्रमंत्र समेत अन्य सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed