{"_id":"5ec52fbcbd5e9278e2048037","slug":"woman-returning-from-ghaziabad-with-husband-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: गाजियाबाद से पति के साथ लौट रही महिला की रास्ते में मौत, शव लेकर गांव पहुंचा तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0: गाजियाबाद से पति के साथ लौट रही महिला की रास्ते में मौत, शव लेकर गांव पहुंचा तो मचा हड़कंप
Wed, 20 May 2020 06:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 06:56 PM IST
सार
- गाजियाबाद से पैदल ही मेरठ पहुंचने पर पत्नी की तबीयत हो गई थी खराब
- पत्नी का इलाज कराकर बस से निकला मगर रास्ते में ही हो गई मौत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गाजियाबाद से पति और बच्चे के साथ निकली महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। पति के मुताबिक वह पैदल ही गाजियाबाद से मेरठ तक आए थे। वहीं पर तबीयत खराब होने पर इलाज कराया फिर बस से गोरखपुर आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी स्थित मलिन बस्ती निवासी कुंवर बांसफोड़ के पिता स्व. कन्हैया की छह महीने पहले मौत हो गई। वह आवास विकास परिषद में गाजियाबाद में कार्यरत थे।
विज्ञापन
उनकी मौत के बाद उनकी जगह नौकरी पाने के सिलसिले में लॉकडाउन के पहले ही गाजियाबाद अपने पत्नी रीना और आठ माह के बच्चे के साथ पति गया हुआ था। बार-बार आने जाने की वजह से वह गाजियाबाद में ही कुंवर आवास विकास परिषद के सामने ही झुग्गी में रहने लगा।
विज्ञापन
पत्नी को दिया खून
इसी दौरान लॉकडाउन हो जाने के कारण वहीं फंस गया, कुछ दिन रहने के बाद पत्नी के कहने पर वह पैदल ही पत्नी बच्चे को लेकर मेरठ पहुंचा जहां पत्नी रीना की तबीयत खराब हो गई। मेरठ में डॉक्टर को दिखाने पर रीना को खून की कमी बताया गया।
कुंवर ने अपना खून देकर पत्नी को खून चढ़वा कर दो दिन रुकने के बाद फिर पैदल अलीगढ़ पहुंचा। जहां से उसे सरकारी बस मिली और वह पत्नी व बच्चे को लेकर गोरखपुर के लिए चला, कुंवर के अनुसार रास्ते में पत्नी रीना खाना खाकर सो गई और लखनऊ के आस-पास उसकी मौत की जानकारी हुई।
बुधवार की सुबह गोरखपुर पहुंचकर अपने घर पहुंचा तो आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया और स्थानीय पार्षद चन्द्रशेखर सिंह को बताया तो वह पुलिस लेखपाल व स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी, कुछ देर में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।