फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman raped by giving intoxicants in cold drink, video goes viral

Gorakhpur News: चचेरे बहनोई ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला महिला को पिलाया, दुष्कर्म- वीडियो वायरल

Sun, 19 May 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Woman raped by giving intoxicants in cold drink, video goes viral
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

गोला इलाके की एक महिला के साथ उसके चचेरे बहनोई ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी, महिला के साथ संबंध बनाने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर में लिखा है कि एक दिन गगहा इलाके के एक गांव का निवासी उसका चचेरा बहनोई घर आया। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया और फिर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। वह जितने बार संबंध बनाता था, उसका जबरिया वीडियो बनाता था। विरोध करने के साथ पुलिस में शिकायत की बात कही तो उसने गोरखपुर शहर में पढ़ रहे उसके बेटे और नौकरी के सिलसिले में बाहर गए पति को जान से मरवाने की धमकी दी। बाद में उसने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका आपत्तिजनक वीडियो उसने परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों तक को शेयर किया गया है। इस कार्य में उसके मायके की एक महिला, आरोपी की पत्नी व भाभी भी शामिल हैं। उनके नाम का जिक्र पीड़िता ने तहरीर में किया है। इस संबंध में सीओ गोला रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed