फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman made a phone call to her maternal home and then committed suicide

Gorakhpur News: महिला ने मायके में किया फोन और फिर कर ली खुदकुशी, पति पर हत्या का आरोप

Thu, 09 Feb 2023 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो कुसम्ही बाजार।
अमर उजाला ब्यूरो कुसम्ही बाजार। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Feb 2023 03:57 PM IST
सार

रामनगीना निषाद की पत्नी मोनिका निषाद (30) मंगलवार की देर रात अपने मायके बेलीपार फोन पर बात करने के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति रामनगीना निषाद ऑटो चालक है। जब देर रात घर आया तो पत्नी को आवाज दिया।

विज्ञापन
woman made a phone call to her maternal home and then committed suicide
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में झंगहा थानाक्षेत्र के मोतीराम अड्डा धोबियान टोला निवासी एक महिला ने मंगलवार की रात मायके फोन करने के कुछ देर बाद ही खुदकुशी कर ली। मायके वालों ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामनगीना निषाद की पत्नी मोनिका निषाद (30) मंगलवार की देर रात अपने मायके बेलीपार फोन पर बात करने के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पति रामनगीना निषाद ऑटो चालक है। जब देर रात घर आया तो पत्नी को आवाज दिया।
विज्ञापन


पत्नी की आवाज नहीं मिली तो वह उसके कमरे में गया। उसने देखा कि उसकी पत्नी फांसी लगाकर लटक गई थी। उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बच्चियों की मां थी। मृतका के भाई इंद्रेश निषाद का आरोप है कि उसका पति उसका गला दबा कर मार डाला। पुलिस रामनगीना निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

महिला की मौत मामले में पति समेत चार पर हत्या का केस

झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा धोबियान टोला में मोनिका (30) की मौत मामले में पुलिस ने पति रामनगीना समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 जानकार के मुताबिक, बेलीपार के चनऊ निवासी राजकुमार की बेटी मोनिका की शादी रामनगीना से हुई थी। सोमवार की रात में मोनिका की फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान आए है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित ससुराल के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed