{"_id":"646c8fabee32a33fec052b95","slug":"woman-killed-in-road-accident-on-four-lane-gorakhpur-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: फोरलेन पर पूरी रात बुजुर्ग महिला को रौंदती रही गाड़ियां, सड़क से खुरचकर उठाना पड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: फोरलेन पर पूरी रात बुजुर्ग महिला को रौंदती रही गाड़ियां, सड़क से खुरचकर उठाना पड़ा शव
Tue, 23 May 2023 03:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 May 2023 03:34 PM IST
सार
हादसे की शिकार बुजुर्ग महिला कुछ दिन पहले सोनबरसा बाजार चौराहे में घूम रही थी। वह हरे रंग की चेकदार साड़ी पहने हुए थी। उसे किसी गाड़ी से टक्कर लग गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
महिला के शव को सड़क से उठाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार की रात एक बुजुर्ग महिला फोरलेन पर हादसे की शिकार हो गई। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद पूरी रात फोरलेन से गुजरने वाली गाड़ियां उसके शव को रौंदती रहीं। मंगलवार की सुबह जब एनएचआई की मोबाइल टीम ने सड़क पर शव को पड़े देखा तो पुलिस को इसकी खबर दी। महिला के शव को सड़क पर खुरचकर उठाना पड़ा। यह देखकर लोगों की रूह कांप जा रही थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे की शिकार बुजुर्ग महिला कुछ दिन पहले सोनबरसा बाजार चौराहे में घूम रही थी। वह हरे रंग की चेकदार साड़ी पहने हुए थी। उसे किसी गाड़ी से टक्कर लग गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दी है।
विज्ञापन