{"_id":"6023a6351c44045aca108d45","slug":"woman-killed-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने से हुई टक्कर, एक महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने से हुई टक्कर, एक महिला की मौत, छह घायल
Wed, 10 Feb 2021 02:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद अंतर्गत रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर बुधवार की सुबह बोलेरो एवं ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह लोग अपने किसी परिजन की दवा कराने के लिए देवरिया आ रहे थे। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंदनगर घोटप निवासी कुछ लोग बुधवार की सुबह नौ बजे जिला अस्पताल किसी की दवा कराने के लिए चार पहिया से आ रहे थे। अभी यह लोग देवरिया-कसया मार्ग पर स्थित रामपुर कारखाना चौराहे के समीप ही पहुंचे थे कि ट्रक एवं बोलेरो आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद बोलेरो में सवार घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। इसमें बीच रास्ते में ही फूलकिशोरी (55) पत्नी महेंद्र की मौत हो गई।
अन्य घायलों में जीतू (30) पुत्र महेंद्र, सिद्धार्थ (15) पुत्र जितेंद्र, अमित (16) पुत्र जगदीश, सरोज गोंड (35) पत्नी जितेंद्र, अजय राजभर (20) पुत्र जगरनाथ, अजय (18) पुत्र दशरथ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों ने जीतू और अमित की गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।