{"_id":"67aa29aeb31593c0e30c79ae","slug":"woman-jumps-in-front-of-train-with-two-children-in-gorakhpur-all-three-die-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत, मानीराम रेलवे पुल के पास की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत, मानीराम रेलवे पुल के पास की घटना
Mon, 10 Feb 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:01 PM IST
सार
पुलिस की जांच में मौत की वजह गृह कलह बताई जा रही है। सास-ससुर के साथ महिला बच्चों को लेकर रहती थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन
महिला और उसके बच्चों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार को एक महिला दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूद गई, जिसमें तीनों की मौत हो गई। महिला गोंडा-गोरखपुर डेमू ट्रेन के आगे कूदी। वह डोहरिया बाजार की रहने वाली थी। जान गंवाने वाले बच्चों में एक आठ साल का बेटा और पांच साल की बेटी थी।
विज्ञापन
चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास सोमवार शाम के समय एक महिला दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन की चपेट में आए महिला समेत दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की जांच में मौत की वजह गृह कलह बताई जा रही है। सास-ससुर के साथ महिला बच्चों को लेकर रहती थी। उसका पति हैदराबाद में रहकर कारपेंटर का काम करता है।
विज्ञापन
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।