फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman jumped in front of train in deoria

यूपी: रेलवे लाइन के किनारे टहल रही महिला ने ट्रेन आते ही लगा दी छलांग, दर्दनाक मौत

Wed, 20 Jan 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
woman jumped in front of train in deoria
train - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के मेन डाउन ट्रैक पर रन थ्रू जा रही एक मालगाड़ी के सामने कूदकर 35 वर्षीय एक विवाहिता ने बुधवार को अपनी जान दे दी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची जीआरपी देवरिया ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। महिला की पहचान रुद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गहिला दूधैला निवासी किरण चौरसिया (35) पत्नी उमेश चौरसिया के रूप में की गई। उसकी दो बेटियां मानसी, निधि और पुत्र आयुष है।
विज्ञापन


अपने दो भाइयों में बड़ा मृतका का पति उमेश बेंगलुरु में पेंटिंग का काम करता है, एक सप्ताह पूर्व वह अपने घर आया था। ग्रामीणों के अनुसार, किसी बात से  नाराज होकर किरण बुधवार की सुबह टैंपो से गौरी बाजार पहुंची और उतर कर वह रेलवे लाइन के किनारे टहलने लगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्टेशन के डाउन मेन रेल ट्रैक पर रन थ्रू जा रही एक मालगाड़ी को आते देखकर उसके सामने कूद पड़ी। जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


परिवार के लोगों का कहना है कि घने कोहरे के दौरान विवाहिता रेल लाइन पार करने का प्रयास कर रही थी, इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी गिरिजेश तिवारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर महिला के मौत की सूचना मिली हैं, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed