फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman going to see temple dies in accident, four injured including husband

Gorakhpur News: बुढ़िया माता दर्शन करने जा रही महिला की हादसे में मौत, पति समेत चार घायल

Mon, 03 Jul 2023 07:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Woman going to see temple dies in accident, four injured including husband
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
 चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन क्रॉसिंग पर रविवार को दोपहर 12 बजे ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार महिला की गिरकर मौत हो गई, जबकि उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। दूसरे बाइक पर सवार एक महिला भी घायल हो गई। महिला, पति और बच्चों के साथ घर से बुढिया माई मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना क्षेत्र के मठ भगवान मठिया निवासी कुसुम देवी (29) पत्नी मुकेश गुप्ता के रूप में हुई है। घायल बेटे अंश (10) व नव्या (2) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी बाइक पर सवार कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके के देवतहा निवासी सोनम देवी (32) पत्नी रामायन सिंह को भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, देवरिया से मुकेश गुप्ता अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेकर बुढि़या माई मंदिर दर्शन को आ रहे थे। रास्ते में ट्रेलर को ओवरटेक करने के चक्कर में रामायन सिंह की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार लोग गिर गए। मुकेश की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामायन की पत्नी घायल हो गई। दोनों बाइकों को चला रहे लोगों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed