फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman from Bulandshahr made Nari Shakti Special Officer by forging signature of CM Yogi

UP: सीएम योगी के फर्जी हस्ताक्षर से महिला को बनाया पदाधिकारी, जनता दरबार में पीड़िता की शिकायत, केस दर्ज

Sun, 03 Dec 2023 10:03 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 03 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी हस्ताक्षर कर एक महिला को नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी बनाया गया। जिसके बाद गोरखपुर आने पर बुलंदशहर की महिला को इसकी जानकारी हुई। अब सीएम के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Woman from Bulandshahr made Nari Shakti Special Officer by forging signature of CM Yogi
सीएम योगी का जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री के फर्जी हस्ताक्षर से बुलंदशहर की एक महिला को नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी बनाने का मामला सामने आया है। गोरखपुर आने के बाद महिला को जालसाजी का पता चला। महिला ने मुख्यमंत्री से जनता दर्शन में शिकायत की, जिसके बाद सीएम के आदेश पर पत्र भेजने वाले कथित सचिव दिनेश चौधरी नामक व्यक्ति के खिलाफ कैंट थाने में जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के शेखूपुर रौरा की रहने वाली रीना चौधरी ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री जनता दर्शन में पहुंच कर प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनके साथ मुख्यमंत्री के नाम पर जालसाजी हुई है और पत्र भी दिखाया। दिनेश चौधरी, प्रधान सचिव (नारी शक्ति मिशन 2024) की तरफ से भेजे गए पत्र में रीना चौधरी को 30 नवंबर को दिन में एक बजे गोरखनाथ मंदिर कार्यालय पर बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, पत्र में नारी शक्ति विशेष पदाधिकारी के रूप में 30 नवंबर की शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चार केंद्रीय व सात राज्य कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में शपथ ग्रहण करने का कार्यक्रम भी तय किया गया था। फर्जी पत्र के जरिये रीना को बताया गया कि 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री बुलंदशहर दौरे पर गए थे उस दौरान उनका नाम ब्लॉक की तरफ से भारतीय जनता पार्टी में विशेष जिम्मेदारी देने के लिए आया था। लेकिन समय के अभाव में ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही 30 नवंबर को इस जिम्मेदारी को ग्रहण करने के लिए बुलाया जा रहा है। पत्र में लिखा गया है कि विशेष जिम्मेदारी देने के लिए यह चर्चा बीते आठ नवंबर को दिल्ली कार्यालय पर हुई थी। वहीं पर गोरखनाथ मंदिर कार्यालय पर बैठक साझा होने का निर्णय किया गया। इसी क्रम में यह पत्र राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली से नौ नवंबर को भेजा जा रहा है।

पत्र मिलने के बाद रीना चौधरी की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने अपने यहां के कई भाजपा नेता और पदाधिकारियों से यह पत्र शेयर किया और पति के साथ शपथ ग्रहण करने के लिए गोरखपुर के लिए निकल पड़ीं। यहां आने के बाद उन्हें फर्जीवाड़ा की जानकारी हुई जिसके बाद केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed