{"_id":"5fb7d66a8ebc3e9bcf5c7b0b","slug":"woman-found-murdered-and-thrown-dead-body-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश, पहचान छिपाने के लिए तेजाब से चेहरा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश, पहचान छिपाने के लिए तेजाब से चेहरा जलाया
Fri, 20 Nov 2020 08:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी में शाहपुर टोला के पास नाले के किनारे महिला की हत्या कर फेंकी गई अर्द्धनग्न लाश मिली। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया गया था। शुक्रवार की सुबह शव मिलने की जानकारी होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है और तेजाब से चेहरा जलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह जंगल छत्रधारी के शाहपुर टोला स्थित नाले के किनारे मच्छरदानी में अर्द्धनग्न हाल में एक महिला का शव मिला। आसपास के लोग ने बदबू आने पर उधर गए थे जिसके बाद इसकी जानकारी हुई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
शव को लाकर फेंके जाने की आशंका
सूचना पाते ही एसपी नार्थ अरविंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन चेहरा जला होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई है। एसपी नार्थ अरविंद पांडेय ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। पहचान की कोशिश की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
शव को मच्छरदानी में लपेट कर फेंका गया है। आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है फिर शव को लाकर फेंका गया है क्योंकि मौके पर न तो संघर्ष के कोई निशान मिले हैं ना ही कोई ज्वलनशील पदार्थ का अवशेष मिला है, जिससे चेहरे को जलाया गया हो।
शव को मच्छरदानी में लपेट कर फेंका गया है। आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है फिर शव को लाकर फेंका गया है क्योंकि मौके पर न तो संघर्ष के कोई निशान मिले हैं ना ही कोई ज्वलनशील पदार्थ का अवशेष मिला है, जिससे चेहरे को जलाया गया हो।