फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman found in Lucknow PGI Corona positive she underwent treatment in gorakhpur city hospital

डॉक्टर को कोरोना संक्रमित करने वाली महिला ने शहर के एक और अस्पताल में कराया था इलाज, मचा हड़कंप

Sun, 24 May 2020 09:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 09:56 PM IST
सार

  • बरगदवां की संक्रमित महिला ने गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भी कराया था इलाज
  • महिला एसपीजीआई में पाई गई थी पॉजिटिव
  • ईसीजी करने वाला बेतियाहाता का एक डॉक्टर भी है निकल चुका है पॉजिटिव

विज्ञापन
woman found in Lucknow PGI Corona positive she underwent treatment in gorakhpur city hospital
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर बरगदवां निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला ने गोरखनाथ क्षेत्र के 10 नंबर बोरिंग के पास एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। अस्पताल में करीब डेढ़ घंटा तक रही। उसी अस्पताल में उसका सिटी स्कैन हुआ था। बाद में बेतियाहाता में वह एक अस्पताल में ईसीजी करनो पहुंची थी। जहां का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक महिला 15 मई की रात में घर में बेहोश हो गई थी। परिजन तत्काल गोरखनाथ क्षेत्र के 10 नंबर  बोरिंग के पास स्थित एक न्यूरो के अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। वहां न्यूरो के डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में ही सिटी स्कैन कराया। अस्पताल में मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने सीनियर को सीटी स्कैन दिखाया।
विज्ञापन


रिपोर्ट नॉर्मल होने के बाद ईसीजी की गई तो गड़बड़ी मिली। इसके बाद न्यूरो के डॉक्टर ने महिला को हार्ट के डॉक्टर के पास रेफर कर दिया। जहां महिला बेतियाहाता स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद भी नहीं दी सूचना

महिला की रिपोर्ट 18 मई को एसपीजीआई में पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला के संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू की गई। इस बीच हार्ट के डॉक्टर की रिपोट 21 मई को निगेटिव आ गई। लेकिन उनके साथ में ईसीजी करने वाले जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

इन सबके बावजूद भी गोरखनाथ क्षेत्र के उस अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं दी। न ही अस्पताल को बंद कर सैनिटाइज कराया। इस अस्पताल में मरीजों का इलाज भी जारी है।

महिला के परिवार का युवक भी है पॉजिटिव
बताया जाता है कि महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के दूसरे सदस्यों की जांच कराई। जिसमें परिवार का एक और सदस्य संक्रमित मिला है। वह बीआरडी में भर्ती है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि महिला के परिवार का संक्रमित सदस्य मुख्य स्रोत है। अस्पताल की सूचना नहीं मिली। अब इसे दिखवाया जाएगा। अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की कराई जाएगी। अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed