फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman eloped with extortionist leaving four children in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: चार बच्चों को छोड़कर झाड़-फूंक करने वाले के साथ भाग गई महिला, पति ने लगाई गुहार

Wed, 18 Aug 2021 08:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Aug 2021 08:06 PM IST
सार

पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला

विज्ञापन
Woman eloped with extortionist leaving four children in Siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब एक माह पहले पति और चार बच्चों को छोड़कर घर से लापता महिला के बारे में पता चला है कि वह गांव के ही झांड़-फूंक करने वाले के साथ चली गई थी। दो दिन पहले इसकी जानकारी मिलने के बाद महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला चिल्हिया थाने के एक गांव का है।

विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 42 वर्षीय महिला एक माह पूर्व घर से लापता हो गई। वह चार बच्चों को छोड़कर चली गई थी। बच्चे और पति लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।  दो दिन पूर्व उन्हें पता चला कि महिला कहीं और नहीं, बल्कि गांव के ही झाड़-फूंक करने वाले सोखा के साथ गई है। दोनों गांव में नहीं हैं।
विज्ञापन


उसके पति ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी को गांव का झाड़-फूंक करने वाला एक व्यक्ति लगभग एक महीने से बहलाकर लेकर चला गया है। इसकी जानकारी दो दिन पहले हुई है। इस संबंध चिल्हिया एसओ यशवंत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed