फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, parents protest

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jul 2024 06:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, parents protest
पिपराइच। पिपरा मोगलान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अंबालिका की मौत हो गई। महिला की मां गीता ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे ससुरालियों को मायके वालों ने रोक दिया और प्रदर्शन करने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर मांग की कि महिला की बेटी को उन्हें सिपुर्द किया जाए। पुलिस व ग्रामीणों के समझाने पर ससुराल वालों ने छह वर्षीय बच्ची को उन्हें सौंप दिया। इसके बाद ससुराल वाले शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गए।
विज्ञापन


पिपरा मुगलान निवासी आशुतोष तिवारी की पत्नी अंबालिका सोमवार की रात अचानक बीमार हो गई। गंभीर हाल में ससुराल वाले उसे लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर महिला की मां गीता देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। बेटी को उसका पति आए दिन मारता पीटता था। दो महीने पहले पंचायत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के ससुराल से उनका घर तीन किमी है। इसके बाद भी उन्हें सुबह पांच बजे जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, देर शाम शव मिलने के बाद ससुराल वाले अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे कि पिपरा मोगलान के पास 50 की संख्या में पहुंचे मायके वालों ने रोक दिया। गीता का आरोप था कि जैसे उनकी बेटी को मार डाला गया। वैसे ही ससुराल वाले उनकी बेटी की छह वर्षीय बेटी को भी मार डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed