{"_id":"65834350e650824e1e025d84","slug":"woman-dies-in-medical-college-family-members-create-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-406088-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Thu, 21 Dec 2023 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:10 AM IST
सार
गगहा थानाक्षेत्र के गिरधरपुर निवासी सूरज की मां मुन्नी देवी (55) को पेट और कमर दर्द की शिकायत थी। बुधवार की सुबह सूरज मां को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच और वार्ड नंबर 11 में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। दोपहर में मुन्नी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
BRD
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मेडिकल कॉलेज में बुधवार की दोपहर वार्ड नंबर 11 में एक महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की जिससे महिला की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए परिवार के लोग महिला का शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
गगहा थानाक्षेत्र के गिरधरपुर निवासी सूरज की मां मुन्नी देवी (55) को पेट और कमर दर्द की शिकायत थी। बुधवार की सुबह सूरज मां को लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंच और वार्ड नंबर 11 में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। दोपहर में मुन्नी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद बेटे सूरज और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूरज का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मां की मौत हो गई। हंगामा देख एक कर्मचारी ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो बेटे ने शव को वार्ड से बाहर निकालने से मना कर दिया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद समझाने पर सूरज शांत हुआ। पुलिस ने कार्रवाई के लिहाज से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा, लेकिन सूरज ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस के समझाने पर सूरज मां के शव को लेकर गांव चला गया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बेटा शव लेकर घर चला गया।