फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies in accident, case filed against bike rider

Gorakhpur News: हादसे में महिला की मौत, बाइक चालक के खिलाफ केस

Mon, 10 Nov 2025 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident, case filed against bike rider
गुलरिहा। पिपराइच क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक परमी देवी के बेटे परशुराम निषाद की तहरीर पर की गई है। परशुराम ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 7:30 बजे उनकी मां परमी देवी पतरा बाजार से पैदल घर लौट रही थीं। रतनपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। परमी देवी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक पिपराइच अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed