फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies after surgery; family creates a ruckus.

Gorakhpur News: सर्जरी के बाद महिला की मौत, परिजन का हंगामा

Fri, 25 Sep 2026 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after surgery; family creates a ruckus.
गोरखपुर। तारामंडल स्थित सत्या अस्पताल में बृहस्पतिवार को सर्जरी के बाद भर्ती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन और अस्पताल प्रशासन से बातचीत कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बड़हलगंज के नेवादा निवासी सुमन मिश्रा के गालब्लाडर में पथरी थी। इसके उपचार के लिए उन्हें सत्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उनकी सर्जरी की थी। परिजन के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनकी हालत सामान्य थी और उन्हें वार्ड में रखा गया था। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अस्पताल की निदेशक मीना द्विवेदी के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज को पानी पिलाने में सावधानी बरतने के लिए परिजन को बताया गया था। प्यास लगने पर चम्मच से थोड़ा-थोड़ा पानी देने को कहा गया था। उनका दावा है कि पति ने गिलास से पानी पिला दिया। लेटी अवस्था में अधिक मात्रा में पानी पीने से पानी सांस की नली के रास्ते फेफड़ों में चला गया, जिससे अचानक तबीयत बिगड़ी। चिकित्सकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। निदेशक के मुताबिक, बाद में परिजन ने भी गलती होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed