Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies after being struck by a trailer

Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being struck by a trailer
गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के डिघवा में बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय पिंकी की मौत हो गई। हादसे में साथ मौजूद एक वर्षीय बच्चा अभिनव घायल हो गया।
विज्ञापन

से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, बांसगांव थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी पिंकी अपने मामा के साथ बाइक से बाजार करने कौड़ीराम जा रही थीं। डिघवा के पास बांसगांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक वर्षीय अभिनव घायल हो गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद बच्चे के भरण-पोषण की व्यवस्था और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बांसगांव मलखान सिंह और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed