{"_id":"66564f1f8ca574c798086bda","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-crane-driver-absconds-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-572954-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार, केस दर्ज
Wed, 29 May 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 29 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
- गीडा थाना क्षेत्र में 26 मई को चिलुआताल के दंपति हुए थे घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर के पास क्रेन की चपेट में आने से घायल महिला की बीआरडी मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी अशरफी देवी के रूप में हुई। पति रामगति की तहरीर पर गीडा पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात क्रेन चालक के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
रामगति ने बताया कि 26 मई को वह अपनी पत्नी अशरफी देवी को लेकर बाइक से सहजनवां की तरफ जा रहे थे। गीडा क्षेत्र के कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट पर एक अनियंत्रित क्रेन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार करके बाद मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
सोमवार की रात उपचार के दौरान पत्नी अशरफी देवी की मौत हो गई। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने बताया कि गीडा पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है।