{"_id":"6a95ebf929978deadd0618a9","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1435888-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Tue, 01 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
- लोहरपुरवा रेलवे स्टेशन के पास सर्विस रोड पर हुआ हादसा
कैंपियरगंज। लोहरपुरवा रेलवे स्टेशन के पास सर्विस रोड पर रविवार रात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान क्षेत्र के ठाकुरनगर गांव के दिनकपुरवा टोला निवासी शकुंतला पत्नी अशरफी भारती के रूप में हुई।
परिजन के अनुसार शकुंतला घरों में चौका-बर्तन और साफ-सफाई का काम करती थी। रविवार रात करीब नौ बजे वह आनंदनगर के धानी ढाला से पैदल घर लौट रही थी। परिजन के अनुसार लोहरपुरवा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद वह सर्विस रोड से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।