{"_id":"60ab57ca8ebc3e00c759d458","slug":"woman-died-in-road-accident-due-to-truck-attack-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: सिद्धार्थनगर में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: सिद्धार्थनगर में ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत
Mon, 24 May 2021 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 01:07 PM IST
सार
भड़रिया चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा। देवर की स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी महिला।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़ा शव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के भड़रिया चौराहे पर सोमवार की सुबह पुलिस चौकी के सामने ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हरियाणा से अंडा लादकर बिहार जा रहे ट्रक से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि महिला की शिनाख्त डुमरियागंज थाना क्षेत्र के आगया निवासी आशा देवी (40) पत्नी विजय जायसवाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आशा अपने देवर अजय जायसवाल पुत्र सीताराम जायसवाल की स्कूटी पर बैठकर दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान भड़रिया पुलिस चौकी के पास उतरौला की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया और मौके पर उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।