{"_id":"61a9e2409d2ebb00397d530f","slug":"woman-dead-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दवा कराने शहर आ रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दवा कराने शहर आ रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा, महिला की मौत
Fri, 03 Dec 2021 02:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:54 PM IST
सार
पुलिस ने घायल पति को इलाज के लिए कराया भर्ती, तीन बच्चों की मां थी महिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के खोराबार के मोतीराम अड्डा चौराहे पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुबह 9 बजे के करीब दवा कराने शहर आ रहे दंपती को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
झंगहा थाना क्षेत्र के खैरखुटा निवासी रामआशीष यादव अपनी पत्नी मीरा देवी (40) के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से लेकर शहर की ओर जा रहे थे। उन्हें अपनी पत्नी का शहर के एक डॉक्टर के पास दवा कराना था।
विज्ञापन
जैसे ही वे मोतीराम अड्डा चौराहे पर पहुंचे तभी गोरखपुर की ओर से देवरिया की तरफ जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामआशीष को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मीरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक महिला तीन बच्चों की मां थी।