{"_id":"6197baf1ba596124233a0e40","slug":"woman-dead-husband-and-brother-injured-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व भाई घायल
Fri, 19 Nov 2021 08:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:25 PM IST
सार
भाई के साथ पति का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज आई थी महिला, चिलुआताल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास ट्रक की चपेट में आ गए तीनों।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुई यह महिला अपने भाई के साथ पति का इलाज कराकर मेडिकल कॉलेज से लौट रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर में तिवारीपुर थाना क्षेत्र के डोमिनगढ़ निवासी मीरा देवी (40) अपने भाई बीरबल निवासी कजरहवा थाना चिलुआताल के साथ बाइक से पति रामरेखा साहनी को इलाज कराने मेडिकल कॉलेज लेकर आई थी।
विज्ञापन
इलाज कराकर वापस जाते समय चिलुआताल थाना क्षेत्र के फत्तेपुर मुहल्ले के पास इनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने टैंपो से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पति व भाई का उपचार चल रहा है। चालक हिरासत में है जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।