फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dead and five injured after auto overtrun in Deoria

खुशियां आने से पहले मातम: सगाई में जा रहे परिवार का ऑटो पलटा, महिला की मौत, पांच घायल

Fri, 12 Nov 2021 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Nov 2021 06:30 PM IST
सार

इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजवाया गया है। इसमें से गुजराती देवी के मौत की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
woman dead and five injured after auto overtrun in Deoria
पलटा ऑटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में रामजानकी मार्ग स्थित कान्हा हाउस के निकट शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। इसमें से एक महिला की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि सन्नी पुत्र रामअशीष का रिश्ता गोरखपुर के गहिरा घाट तय हुआ है। सगाई की रस्म में शामिल होने के लिए सभी बरहज के जयनगर स्थित दुर्गा मंदिर आ रहे थे। अभी वे लोग रामजानकी मार्ग स्थित कान्हा हाउस के निकट पहुंचे थे कि ऑटो पलट गया। स्थानीय लोगों व सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन ई-रिक्शा से सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
विज्ञापन


वहां सभी की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर दिया। वहीं भागलपुर निवासी गुजराती देवी (60) पत्नी सोनेलाल साहनी को गोरखपुर कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां गुजराती देवी की मौत हो गई। घायल भागलपुर निवासी रामअशीष साहनी (52), गुजराती देवी, राधा (15) पुत्री रामईश्वर, गीता देवी (35), मंजू देवी (45) पत्नी अजय निषाद, पूजा साहनी (22) जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक ऑटो में करीब 12 लोग सवार थे। जिनमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजवाया गया है। इसमें से गुजराती देवी के मौत की जानकारी मिली है।

पति को नहीं दी गई मौत की सूचना

सड़क हादसे में घायल भागलपुर की गुजराती देवी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में मातम पसर गया। हालांकि परिजनों ने उनके पति सोनेलाल साहनी को मौत की सूचना नहीं दी। शुक्रवार को गुजराती देवी हंसी-खुशी बहू आरती देवी की बहन के बेटे सन्नी के सगाई कार्यक्रम में जाने के लिए घर से निकली थीं।

 उन्हें क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। गुजराती की मौत से पुत्र रामप्यारे, रामदुलारे, रामविचारे और पुत्री करिश्मा, शीला का रो-रो कर बुरा हाल है। घर पर सभी को गुमसुम देख सोनेलाल परिजनों से गुजराती के आने के बारे में बार-बार पूछ रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed