{"_id":"5fe829858ebc3e3d4310a86c","slug":"woman-complains-against-husband-for-marrying-in-secret-of-cast","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले धर्म छिपाकर की थी शादी, बच्चा पैदा होने के बाद पत्नी को छोड़कर फारार हुआ पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पहले धर्म छिपाकर की थी शादी, बच्चा पैदा होने के बाद पत्नी को छोड़कर फारार हुआ पति
Sun, 27 Dec 2020 11:58 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए एसपी नार्थ से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। मामले में एसपी नार्थ ने सहजनवां पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, एसपी नार्थ को सौंपे पत्रक में महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर और नाम बदल कर तीन साल पहले मुझसे शादी कर ली। एक बच्चा पैदा होने पर वह मुझे छोड़कर फरार हो गया। अब वह मुझसे कोई मतलब नहीं रखता है। शादी के बाद से वह शहर में किराए का मकान लेकर मेरे साथ रहता था। इस बीच उसने अपने घर परिवार के बारे में पूछने पर भी कुछ नहीं बताया।
आरोप लगाया कि परिवार वालों से कभी मिलवाया भी नहीं। पूछने पर वह मुझे प्रताड़ित करता था। इस बीच जब उसके नाम और पता की जानकारी हासिल की तो वह दूसरे धर्म का निकला। सहजनवां थानेदार संतोष कुमार यादव ने कहा कि महिला की तहरीर मिली है। उससे शादी का साक्ष्य मांगा गया है। उसने दो दिन का समय लिया है। साक्ष्य मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार
गुलरिहा के भटहट चौकी क्षेत्र के चिलबिलवा तुर्रा नाला पुल के पास पुलिस ने बाइक सवार युवक को डेढ़ किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी रामसरीखा के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, भटहट पनियरा मार्ग पर चिलबिलवा गांव के सामने शनिवार शाम करीब छह बजे चौकी की पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान चिलबिला गांव के तुर्रा नाला पुल के पास बाइक सवार एक युवक दिखा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।