{"_id":"5eda0e076584b059291622a0","slug":"woman-comes-everyday-deputy-registrar-office-for-husband-should-not-sell-land-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हर रोज सुबह से शाम तक इस कार्यालय में रहती है ये महिला, ताकि पति बेच ना दे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर रोज सुबह से शाम तक इस कार्यालय में रहती है ये महिला, ताकि पति बेच ना दे जमीन
Fri, 05 Jun 2020 02:52 PM IST
vivek shukla
अभिषेक त्रिपाठी, फुटहवा इनार (गोरखपुर)।
अभिषेक त्रिपाठी, फुटहवा इनार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
रामरती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके की रहने वाली रामरती रोज सुबह नौ बजे तहसील के उप निबंधक कार्यालय आती हैं और शाम पांच बजे वहां से जाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि शायद वह काम करने आती होंगी। लेकिन ऐसा नहीं है। वह अपने पति और भूमाफियाओं से अपनी जमीन को बचाने के लिए हर रोज उप निबंधक कार्यालय आती हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के भाऊपुर की रहने वाली 45 वर्षीय रामरती के पति रामानंद शराब पीता है। इसी का फायदा उठाकर क्षेत्र के कुछ भूमाफिया उसकी जमीन को कुछ पैसे देकर हथियाना चाहते हैं। रामानंद भी पैसे की लालच में जमीन बेचने को तैयार है, लेकिन रामरती ऐसा नहीं होने देना चाहती हैं।
विज्ञापन
रामरती ने बताया कि रामानंद अहमदाबाद में होटल चलाता है। 1996 तक हम रहे। इसके बाद रामानंद 13 साल तक गांव नहीं लौटा। रामरती को लगा कि रामानंद इस दुनिया में नहीं है। रामरती ने मजदूरी करके अपने दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का पालन-पोषण किया और उनकी शादी करा दी। 13 साल बाद रामानंद दूसरी शादी कर घर लौटा। रामरती ने इसका विरोध किया तो रामानंद फिर अहमदाबाद लौट गया।
विज्ञापन
2018 में भूमाफिया ने रजिस्ट्री करा ली 12 डिस्मिल जमीन
रामानंद शराब पीने का आदी है। इसी का फायदा उठाकर क्षेत्र का एक भूमाफिया उसको अहमदाबाद से बुलाकर चोरी-छिपे 12 डिस्मिल जमीन रजिस्ट्री करा ली। अब रामरती बची हुई जमीन को बचाने के लिए उपनिबंधक कार्यालय पिछले कई महीनों से हर रोज आती है और शाम तक रहती हैं।
रामरती ने बताया कि उसके पति शराब पीते हैं। उसको डर है कि भूमाफिया रामानंद को पैसे का लालच देकर कहीं बची हुई जमीन को भी न हथिया लें। इसलिए वह रोज यहां आकर बैठती है।
रामरती ने बताया कि उसके पति शराब पीते हैं। उसको डर है कि भूमाफिया रामानंद को पैसे का लालच देकर कहीं बची हुई जमीन को भी न हथिया लें। इसलिए वह रोज यहां आकर बैठती है।