फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman climbs water tank in protest against land encroachment.

UP: जमीन कब्जे को लेकर 8 माह से लगा रही थी फरियाद, थक हार कर चढ़ गई पानी की टंकी पर- मचा हड़कंप

Wed, 15 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:20 AM IST
सार

महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र में अपने गांव के ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान दबंग और मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है और उसने उसकी जमीन पर कब्जा करा दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी भूमि पर एक दिव्यांग महिला का प्रधानमंत्री आवास बनवा दिया गया।

विज्ञापन
Woman climbs water tank in protest against land encroachment.
पानी की टंकी पर चढ़ी मऊ की महिला

विस्तार

मऊ जिले की रहने वाली एक महिला अपनी शिकायत को लेकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-नौ के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद महिला को शाहपुर थाने ले जाया गया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की पहचान मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी सपना सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


महिला ने मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायती पत्र में अपने गांव के ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान दबंग और मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है और उसने उसकी जमीन पर कब्जा करा दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी भूमि पर एक दिव्यांग महिला का प्रधानमंत्री आवास बनवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। इसके बाद उसके, उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान उसे लगातार धमकी देता है।


महिला के अनुसार, वह पिछले आठ महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। शिकायती पत्र में पीड़िता ने अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed