{"_id":"5f9f0f878ebc3eefbb076ac3","slug":"woman-caught-to-change-fake-jewelery-gorakhpur-city-news-gkp3716724142","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने नकली जेवरात बदलने आई महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने नकली जेवरात बदलने आई महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
नकली जेवरात बदलने आई महिला पकड़ी गई
हरपुर बुदहट। इलाके के हरपुर चौराहे पर स्थित आभूषण की दुकान से एक वर्ष पूर्व ठगी कर फरार हुईं दो महिलाएं रविवार को फिर उसी दुकान पर नकली जेवर बदलने पहुंच गईं। दुकानदार ने उन्हें पहचान लिया। एक महिला मौका देखकर फरार हो गई। दूसरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से कई नकली जेवर बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, मुकेश वर्मा की हरपुर और जोगियाकोल चौराहे पर आभूषण की दो दुकानें हैं। दोनों दुकान उनके बेटे चलाते हैं। एक वर्ष पूर्व दुकान पर दो महिलाएं आईं। दुकानदार के मुताबिक, दोनों महिलाएं नकली जेवरात देकर उसके बदले असली जेवर लेकर चली गई थीं। रविवार को दिन में जोगियाकोल स्थित दुकान पर वहीं दो महिलाएं पहुंचीं और अपने पास रखा पुराना जेवरात दिखाया।
दुकानदार ने दोनों महिलाओं को पहचान लिया। दुकानदार ने जांच की तो उनके पुराने जेवरात नकली निकले। दुकानदार ने दोनों से कहा कि इस दुकान पर जेवरात नहीं हैं। दूसरी दुकान पर बदल दिया जाएगा। वह दोनों महिलाओं को साथ लेकर दूसरी दुकान पर जाने लगे। दूसरी दुकान पर पहुंचने के बाद पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
पुलिस के आने से पहले एक महिला मौका देखकर भाग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया और थाने लाई। पूछताछ में पता चला कि वह महराजगंज जिले की रहने वाली है। उसके पास से कई नकली जेवरात बरामद हुए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र राव ने कहा कि महिला को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।