फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman caught in Khajni confessed to child theft gang in Gorakhpur

UP Crime: खजनी में पकड़ी गई महिला ने कबूली थी गिरोह की बात, पहले भी लापता हो चुक हैं बच्चे

Thu, 08 Sep 2022 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 01:11 PM IST
सार

मासूम बदमाशों के साफ्ट टारगेट होते हैं, यह सभी जानते हैं। कई बच्चे गायब हैं। लेकिन, पुलिस ने इसे कभी गंभीरता से लिया ही नहीं। लिहाजा, सक्रिय गिरोह के गुर्गे आसानी से एक के बाद दूसरी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन
woman caught in Khajni confessed to child theft gang in Gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार में हुई घटना जिले की ऐसी पहली नहीं है। इसके पहले 12 अगस्त की रात दो बजे खजनी इलाके के वरपार वरगाह गांव में एक महिला एक महीने के बच्चे की चोरी के आरोप में पकड़ी गई थी। तब उसने पूछताछ में यह भी कबूला था कि एक बच्चा चुराने पर उसे पांच हजार रुपये मिलते हैं। जबकि, गैंग के लोग इस बच्चे को 50 हजार से एक लाख रुपये में बेच देते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, यह बच्चे फिर कहां भेजे जाते हैं, इस बारे में आरोपी महिला को जानकारी नहीं थी। कई नाम सामने आए थे, लेकिन आज तक पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश नहीं कर सकी। एक युवक बाद में पकड़ा गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मासूम बदमाशों के साफ्ट टारगेट होते हैं, यह सभी जानते हैं। कई बच्चे गायब हैं। लेकिन, पुलिस ने इसे कभी गंभीरता से लिया ही नहीं। लिहाजा, सक्रिय गिरोह के गुर्गे आसानी से एक के बाद दूसरी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलुआताल इलाके से बच्चा चोरी की घटना हो या फिर कैंपियरगंज से गायब बच्चा। सभी मामलों में पुलिस केस दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी है। जब भी बच्चा चोरी के मामले में आरोपी पकड़े गए हैं तो इसके पीछे लोगों की सतर्कता ही सामने आई है। चाहे खजनी में पकड़ी गई महिला हो या फिर बुधवार को बेलीपार में पकड़े गए लोग। अगर, ग्रामीण सक्रिय न होते तो फिर बच्ची को बचा पाना संभव नहीं था।
 

पहले हुई घटनाएं

11 मई 2022 : चिलुआताल इलाके के महुआतार तिराहे पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले नरेश मांझी की पत्नी के गोद से बाइक सवार युवक-युवती एक महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद भी हो गई थी, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए।

13 जुलाई 2022 : कैंपियरगंज के डुमरिया गांव निवासी राजेश यादव का डेढ़ साल का बेटा सिद्धार्थ घर के बाहर से गायब हो गया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था, लेकिन आज तक न तो बच्चा बरामद हो सका और न ही आरोपी पकड़े गए।

13 अगस्त 2022 : खजनी इलाके के वरपार वरगाह गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के एक महीने के बच्चे को चोरी कर महिला भाग रही थी। उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। जबकि, उसके दो साथी मौके से बाइक लेकर फरार हो गए थे। एक युवक बाद में पकड़ा गया, लेकिन गिरोह का पर्दाफाश नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed