फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman body found hanging from noose in basti

बस्ती में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 15 Jan 2021 04:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Woman body found hanging from noose in basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों का कहना है कि हत्याकर शव को फंदे से लटकाया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाल रामपाल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि भदेश्वरनाथ निवासी श्यामदेव उर्फ इंद्रजीत मुंबई में पत्थर पॉलिश का काम करता है। उसकी पत्नी संगीता परिवार के साथ गांव में रहती थी। इनकी तीन संतानों में पांच वर्षीय हरिकेश व तीन साल की बेटी भानपुर स्थित अपने ननिहाल में रहते हैं। जबकि सबसे छोटा दो साल का ऋषिकेश मां के साथ भदेश्वरनाथ में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जनवरी को मुंबई से कमाकर श्यामदेव घर लौटा। रात में पति से कुछ विवाद हुआ था। परिवार के लोगों का कहना है कि रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह करीब आठ बजे छत की कुंडी में रस्सी से लटकी संगीता को देख सबके होश उड़ गए।


सूचना पाकर संगीता का भाई रमेश भी मौके पर पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि इनके झगड़ों को लेकर पहले भी पंचायत हो चुकी थी। इसी बात के चलते मेरी बहन की हत्या कर दी गई। वहीँ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed