{"_id":"6ac95e19267a4d63680c9eb7","slug":"woman-bitten-by-cobra-while-lying-in-bed-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1479742-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिस्तर पर लेटी महिला को कोबरा ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिस्तर पर लेटी महिला को कोबरा ने डसा, मौत
Sat, 10 Oct 2026 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
- पीपीगंज के मखनहा गांव में घर की दीवार तोड़कर सपेरे ने पकड़ा
- दो बेटे और एक बेटी के सिर से उठा मां का साया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बिस्तर पर लेटी महिला को कोबरा ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर में सांप छिपे होने की आशंका पर बुलाए गए सपेरे ने दीवार तोड़कर कोबरा को बाहर निकाला और पकड़कर अपने साथ ले गया।
मखनहा निवासी परमात्मा निषाद बृहस्पतिवार को पीपीगंज नगर में फर्नीचर का काम करने गए थे। उनकी पत्नी इंद्रावती निषाद रिश्तेदारी से घर लौटी थीं। अपराह्न करीब तीन बजे वह बिस्तर पर लेटी थीं तभी कोबरा ने उन्हें डस लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने पहले झाड़-फूंक कराई लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
इंद्रावती के दो बेटे और एक बेटी हैं। मां की मौत से बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में सांप होने की आशंका के चलते परिजनों ने सपेरे को बुलाया। उसने दीवार तोड़कर कोबरा को बाहर निकाला और पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।