फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman attacked with knife for refusing to abuse, serious

Gorakhpur News: गाली देने से मना करने पर महिला पर चाकू से हमला, गंभीर

Sat, 30 Sep 2023 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with knife for refusing to abuse, serious
बांसगांव में चाकू के हमला से घायल महिला।
बांसगांव (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके के रानी भैसा चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे गाली देने से मना करने पर पुष्पा देवी (26) पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पेट व शरीर में कई जगह चाकू लगने से पुष्पा घायल हो गई। घायल को भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रानी भैसा की रहने वाली पुष्पा देवी के पति रमेश का गांव के पास के ही राजेश से विवाद है। दोनों के बीच में कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार की दोपहर में पुष्पा चौराहे पर किसी काम से गई थीं। इस दौरान एक पोल के किनारे खड़ी होकर किसी से बातचीत कर रही थीं। तभी नशे में आए राजेश ने गालियां देनी शुरू कर दीं। पति और पूरे परिवार को गाली देने लगा तो पुष्पा ने उसे ऐसा न करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज होकर उसने साथ में लाए चाकू से पुष्पा पर हमला कर घायल कर दिया। चाकू लगते ही पुष्पा जमीन पर गिरकर तड़पने लगीं और आरोपी फरार हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पुष्पा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर पेट से रक्तस्राव बंद न होने की वजह से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि घायल महिला को भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed