{"_id":"66834a0791ac5024a00b7f65","slug":"woman-attacked-on-head-with-hammer-after-entering-house-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-607721-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर में बच्चे संग खेल रही थी महिला, 'नकाबपोश' ने हथौड़े से किया हमला- केस दर्ज; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर में बच्चे संग खेल रही थी महिला, 'नकाबपोश' ने हथौड़े से किया हमला- केस दर्ज; हालत गंभीर
Tue, 02 Jul 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:57 AM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी में सोमवार सुबह चहारदीवारी फांदकर सैनिक के घर में घुसे नकाबपोश बदमाश ने सैनिक की पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। पांच वर्षीया बेटी के सामने घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।
मूल रूप से बड़हलगंज के मकरंदपुर गांव के रहने वाले प्रभाकर यादव असम राइफल्स में सिपाही हैं।तारामंडल के विवेकपुरम कालोनी में भी मकान है, जहां पर विवेक की पत्नी रेनू अपनी पांच वर्षीय बेटी पीहू के साथ रहती है। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे नकाबपोश एक बदमाश पहुंचा जो चहारदीवारी फांदकर अंदर घुसा और दूसरे मंजिल पर स्थित रेनू के कमरे में पहुंचा।
चर्चा है कि रेनू से उसकी छीनाझपटी भी हुई, जिसमें कान की एक बाली टूट गई। इसी दौरान हथौड़े से बदमाश ने रेनू के सिर में कई बार प्रहार कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।