फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman arrived Gorakhpur from Madhya Pradesh in search of lover

गोरखपुर: प्रेमी की तलाश में मध्य प्रदेश से पहुंची महिला, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 01 Jul 2021 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jul 2021 11:48 AM IST
सार

1.25 लाख रुपये  हड़पने का भी आरोप।

विज्ञापन
Woman arrived Gorakhpur from Madhya Pradesh in search of lover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की एक महिला ने गोरखपुर जिले के गगहा के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और सवा लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। घर में बंधक बनाने के साथ ही युवक के तीन दोस्तों पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला बुधवार को गोरखपुर पहुंची थी। न्याय के लिए उसने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों से भी बातचीत की। उधर, उसके आने से पहले ही उसका कथित प्रेमी फरार हो गया था। 
विज्ञापन


रायसेन मध्य प्रदेश की महिला ने बताया कि वह बीते 10 वर्षों से गोरखपुर के गगहा के रहने वाले एक व्यक्ति के सम्पर्क में थी। वह रायसेन में टेलीफोन विभाग में काम करता था। उसी दौरान वह उसके संपर्क में आया। वह घर के पास किराए का कमरा ले कर रहने लगा। महिला के घर उसका अक्सर आना जाना होता रहा। दोनों काफी करीब आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने महिला से शादी का वादा भी किया और उसके दो बच्चों को अपनाने की बात कही। महिला का आरोप है कि वह शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि उसने 1.25 लाख रुपया भी हड़प लिया। इसके बाद उसने महिला से कोर्ट में शादी करने के लिए गोरखपुर बुलाया। यहां अपने गांव ले गया और घर के कमरे में बंद करके रखा। साथ ही उसके तीन दोस्तों ने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed