{"_id":"6a3063ae78701e5b6c07347a","slug":"woman-and-children-missing-in-laws-including-husband-accused-of-harassment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354501-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला बच्चों संग लापता, पति समेत ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला बच्चों संग लापता, पति समेत ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप
Tue, 16 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
नेतवरबाजार। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रइकाबेल गांव में एक विवाहिता अपने बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मायके पक्ष ने पति, सास और देवर पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा है।
विवाहिता की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 18 वर्ष पहले रइकाबेल गांव में हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दामाद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। इस दौरान सास और देवर भी उसका उत्पीड़न करने में सहयोग करते थे। दामाद वर्तमान में पुणे में रहकर काम करता है। आरोप है कि बीते छह जून को उसने फोन पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ घर से कहीं चली गई। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह का कहना है कि शिकायतपत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। महिला और उसके बच्चों की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।