फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman admitted to private hospital in Transport Nagar found corona positive

गोरखपुर के इस निजी अस्पताल में भर्ती महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Sun, 24 May 2020 08:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 May 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Woman admitted to private hospital in Transport Nagar found corona positive
कोरोना वायरस। - फोटो : pti
गोरखपुर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद महिला को बीआरडी में भर्ती कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल को सीज कर दिया गया है। महिला की कोरोना जांच निजी लैब से कराई गई थी। इसकी पुष्टि सीएमओ ने की है। महिला पिपरौली के भौवापार की रहने वाली है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिपरौली के भौवापार की रहने वाली 40 वर्षीय महिला करीब दो महीने पहले मुंबई से लौटी है। बताया जाता है कि चार दिन पूर्व उसे बच्चेदानी से रक्तस्राव होने लगा। परिजन आनन-फानन में उसे शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए। जहां उसका इलाज आइसोलेशन वार्ड में शुरू किया गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान ही महिला का कोरोना जांच के लिए निजी लैब से नमूना लिया गया। रविवार को जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल को बंद कर उसे सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को बीआरडी में भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल में भर्ती दूसरी महिला मरीज को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कराया जा रहा है। अस्पताल दो दिन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। उसे प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइज कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed