{"_id":"6309b47e72e2e555092c49b9","slug":"woman-admitted-for-abortion-in-gorakhpur-hospital-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में गर्भपात के लिए महिला को किया था भर्ती, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में गर्भपात के लिए महिला को किया था भर्ती, अस्पताल सील
Sat, 27 Aug 2022 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:36 AM IST
सार
डॉ एके सिंह ने बताया कि महिला को गर्भपात के लिए भर्ती किया गया था। मामले में अस्पताल को सील कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, आशा किरण अस्पताल के संचालक व्यासमुनि ने बताया कि महिला की तबीयत खराब थी। इसलिए उसे भर्ती कर ड्रिप चढ़ाया जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बांसगांव रोड और भटवली बाजार में एक क्लीनिक और एक अस्पताल की जांच की। मौके पर एक महिला अस्पताल में भर्ती मिली। जांच के दौरान उसने बताया कि डॉक्टर ने गर्भपात के लिए भर्ती किया है। इस पर महिला को बांसगांव सीएचसी भर्ती कराया गया। साथ ही अस्पताल और क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोला क्षेत्र की एक महिला बांसगांव के भटवली बाजार में संचालित आशा किरण हॉस्पिटल में भर्ती थी। महिला तीन माह से गर्भवती थी। महिला आरोप है कि आशा किरण हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जांच कर बताया था कि बच्चे की धड़कन नहीं चल रही है। ऐसे में गर्भपात करना पड़ेगा। इसके लिए महिला को भर्ती कर लिया गया। इस बीच किसी ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एसीएमओ डॉ एके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा महिला अस्पताल में भर्ती है और उसे ड्रिप चढ़ाई जा रही है। इस पर टीम ने महिला को एंबुलेंस से सीएचसी बांसगांव भेजवाया। इस बीच अस्पताल संचालक और डॉक्टर मौके से भाग खड़े हुए। टीम ने वहां मौजूद कर्मियों से अस्पताल के कागजात मांगे, जिसे कोई दिखा नहीं सका।
विज्ञापन
इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम बांसगांव रोड पर आयत क्लीनिक पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले डॉक्टर और संचालक मौके से भाग खड़े हुए। अस्पताल के कर्मी कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। साथ ही दोनों संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डॉ एके सिंह ने बताया कि महिला को गर्भपात के लिए भर्ती किया गया था। मामले में अस्पताल को सील कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं, आशा किरण अस्पताल के संचालक व्यासमुनि ने बताया कि महिला की तबीयत खराब थी। इसलिए उसे भर्ती कर ड्रिप चढ़ाया जा रहा था।