फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman accuses health worker of misbehavior

Gorakhpur News: महिला ने स्वास्थ्यकर्मी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Tue, 09 May 2023 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses health worker of misbehavior
गोरखपुर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने पहुंचीं महिला ने कर्मचारी पर दुर्व्यवहार और रुपये लेने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिलाओं ने सोमवार को हंगामा करते हुए एसआईसी से शिकायत की है। महिलाओं का गुस्सा देख कर एसआईसी ने रुपये वापस कराए हैं।
विज्ञापन

खोराबार की सपना देवी ने बताया कि सीटी स्कैन जांच के लिए शनिवार को 500 रुपये जमा किए थे। इस पर जांच के लिए सोमवार को आने की बात कही गई थी। सोमवार को सीटी स्कैन कक्ष के बाहर खड़े युवक ने मशीन खराब होने की बात बताई। इस पर जब मैंने शिकायत दर्ज कराई तो युवक ने दुर्व्यवहार करते हुए वहां से धक्का मारकर बाहर कर दिया। इस पर जब पति ने विरोध किया तो उनको भी गाली दी। महिला ने एसआईसी कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद एसआईसी ने रुपये वापस कराते हुए कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। तब जाकर महिला मानी। इन सबके बीच जिला अस्पताल में मैनुअल एक्सरे भी ठप है। इस कारण मेडिको लीगल के मामलों में एक्सरे नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
सीटी स्कैन कक्ष का एसी खराब होने से जांच नहीं हो पा रही है। एक्सरे मशीन ठीक करने के लिए इंजीनियर को सूचना दी गई है। मामले में महिला को रुपये वापस करा दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारी को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेंद्र ठाकुर, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed