फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman accused of abetment to suicide arrested.

Gorakhpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of abetment to suicide arrested.
- मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखनाथ के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी पतंग विक्रेता अर्जुन चौहान को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसकी साली कमलेश चौहान को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से मोहरीपुर की रहने वाली है। इस मामले में उसकी दूसरी पत्नी, बेटी और सब्जी विक्रेता पहले ही जेल जा चुके हैं।
अर्जुन ने दो अगस्त को अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था। इसमें उसने अपनी मौत के लिए दूसरी पत्नी कमलावती, बहन पूजा, सब्जी विक्रेता द्वारिका, सौतेली मां की बहन सत्यभामा और साली कमलेश को जिम्मेदार ठहराया था। अर्जुन की मौत के बाद उसकी पहली पत्नी के बेटे हर्ष चौहान ने गोरखनाथ थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन अगस्त को कमलावती, पूजा और द्वारिका को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान कमलेश चौहान के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अर्जुन की पहली पत्नी नीलम की करीब 18 वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अर्जुन ने कमलावती से दूसरी शादी की थी। अर्जुन के बेटे हर्ष चौहान ने ही सौतेली मां समेत अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed