फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman abducted after being told her husband had met with an accident; physically assaulted in Kolkata.

UP: 'पति का एक्सीडेंट हुआ है' कहकर ले गया कोलकाता, किया यौन शोषण- फिर गोरखपुर में भी की दरिंदगी

Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति का दोस्त बगल के गांव का रहने वाला है। उसने 29 मई को उसे सूचित किया कि मानीराम में उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए सोने-चांदी के जेवर साथ ले चलने को कहा। महिला जेवर लेकर उसके साथ चल पड़ी। महेसरा पुल के नीचे पानी पिलाने के बहाने आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

विज्ञापन
Woman abducted after being told her husband had met with an accident; physically assaulted in Kolkata.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पति का एक्सीडेंट बताकर महिला को कोलकाता ले जाने और वहां दो हफ्ते तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीपीगंज पुलिस ने शनिवार रात पति के दोस्त चिलुआताल थाना क्षेत्र के शैलेश यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति के दोस्त ने उसे बेचने की भी कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत एक गांव का है। पहले इस मामले में पति ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


बाद में महिला के लौटने पर 19 जून को दूसरी तहरीर दी गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर अब अपहरण, दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 35 वर्षीय पीड़िता तीन बच्चों की मां है। आरोप है कि पति के दोस्त ने उसे झांसा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति का दोस्त बगल के गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 29 मई को उसे सूचित किया कि मानीराम में उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। इलाज के लिए सोने-चांदी के जेवर साथ ले चलने को कहा। महिला जेवर लेकर उसके साथ चल पड़ी। महेसरा पुल के नीचे पानी पिलाने के बहाने आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

होश आने पर पता चला कि वह कोलकाता के किसी अज्ञात स्थान पर एक कमरे में बंद है। महिला के अनुसार, बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दो सप्ताह तक बार-बार संबंध बनाए।


सहजनवां के होटल में भी किया शोषण
बाद में आरोपी ने उसे घर पहुंचाने की बात कहकर गोरखपुर के सहजनवां स्थित एक होटल में रखा, जहां फिर से यौन शोषण किया गया। इसी दौरान महिला किसी तरह अपने पति से संपर्क करने में सफल हुई। पति होटल के सामने पहुंचे और महिला को वहां से अपने साथ ले गए।

मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: अनुराग कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed