{"_id":"697bb5fc1ba7f9480c0bbc17","slug":"winter-clothes-on-salenew-stock-arrives-for-summer-and-holi-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1212993-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्दी के कपड़ों की लगी सेल...गर्मी और होली के लिए आया नया स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्दी के कपड़ों की लगी सेल...गर्मी और होली के लिए आया नया स्टॉक
विज्ञापन
ठण्ढ़ कल हुई तो गर्म कपड़ों की पैकिंग करने लगे दुकानदार । संवाद
विज्ञापन
युवाओं में प्रिंटेड और ओवरसाइज टी-शर्ट का क्रेज
महिलाओं में फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ते, हल्के फैब्रिक के को-ऑर्ड सेट, स्ट्रेट और ए-लाइन कुर्तियों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मौसम में आए बदलाव का सीधा असर अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। ठंड के तेवर ढीले पड़ते ही गर्म कपड़ों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वेटर, जैकेट, शॉल और ऊनी कपड़ों की मांग लगभग खत्म हो चुकी है। व्यापारी इसपर काफी डिस्काउंट दे रहे हैं। वहीं, गर्मी और होली को देखते हुए बाजार में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए गर्मी के कपड़ों की नई और आकर्षक रेंज मंगा ली गई है।
युवाओं में प्रिंटेड और ओवरसाइज टी-शर्ट का क्रेज है तो महिलाओं को फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ते, हल्के फैब्रिक के को-ऑर्ड सेट, स्ट्रेट और ए-लाइन कुर्तियां रा रही हैं। व्यापारियों को इस सीजन में करीब 500 करोड़ के व्यापार का अनुमान है।
शहर के प्रमुख बाजारों रेती, गोलघर, विजय चौक, मोहद्दीपुर, असुरन और बेतियाहाता में गर्मी के कपड़ों की रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर अब हल्के रंगों वाले सूती कपड़े, प्रिंटेड कुर्ते, टी-शर्ट, टॉप, शर्ट और लोअर सजने लगे हैं। वहीं, जैकेट, स्वेटर, स्वेटशर्ट और सर्दी के अन्य कपड़ों पर दुकानदार ऑफर दे रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि इस बार मौसम जल्दी बदलने के कारण ग्राहकों ने भी समय से पहले गर्मी में पहने जाने वाले कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है।
महिलाओं के लिए इस सीजन में खासतौर पर फ्लोरल प्रिंट वाले कुर्ते, हल्के फैब्रिक के को-ऑर्ड सेट, स्ट्रेट और ए-लाइन कुर्तियां ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही कॉटन और रेयॉन की साड़ियां भी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। गर्मी को देखते हुए सॉफ्ट फैब्रिक और पसीना सोखने वाले कपड़ों की मांग ज्यादा है। दुकानदार अजय गुप्ता का कहना है कि इस बार पेस्टल शेड्स, स्काई ब्लू, मिंट ग्रीन, पीच और ऑफ-व्हाइट रंगों की अच्छी बिक्री हो रही है।
प्रिंटेड और ओवरसाइज में कंफर्ट
व्यापारी दिनेश ने बताया कि पुरुषों के लिए हाफ स्लीव शर्ट, पोलो टी-शर्ट, लाइटवेट ट्राउजर और कॉटन पैंट की नई रेंज उपलब्ध है। युवाओं में प्रिंटेड और ओवरसाइज टी-शर्ट का क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं ऑफिस जाने वाले ग्राहकों के लिए फॉर्मल कॉटन शर्ट और हल्के रंगों की पैंट की मांग बढ़ी है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार फैशन के साथ-साथ कंफर्ट पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। बच्चों के कपड़ों में भी बाजार रंग-बिरंगे विकल्पों से भरा हुआ है। कार्टून प्रिंट टी-शर्ट, शॉर्ट्स, फ्रॉक और हल्के सूती कपड़ों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। माता-पिता बच्चों के लिए ऐसे कपड़े पसंद कर रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ आरामदायक भी हो।
फुटवियर और एक्सेसरीज की भी नई रेंज
गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बाजार में फुटवियर और एक्सेसरीज की भी नई रेंज आई है। हल्की चप्पलें, सैंडल, स्पोर्ट्स शूज, सनग्लास और कैप्स की बिक्री में इजाफा हुआ है। इसके अलावा कॉटन स्टोल, दुपट्टे और बेल्ट जैसी एक्सेसरीज भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में बिक्री और तेज होने की उम्मीद है।
कोट
महिलाओं को हैंडवर्क और सिल्क पर पोटली का काम काफी पसंद आ रहा है। जेंट्स में फाइव पीस, साइड से बंद होने वाले इंडो वेस्टर्न की मांग है। अभी सहालग को लेकर खरीदारी कर रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से गर्मी के बाजार में और तेजी आएगी।
- विभोर पोद्दार, निदेशक, सांवरिया
गर्मी को लेकर नया स्टॉक आ गया है। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अब भी ठंड के कपड़ों की खरीदारी हो रही है। सर्दी के स्टॉक पर भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सहालग में इंडो वेस्टर्न और जोधपुरी की मांग अधिक है।
- आकाश अग्रवाल, निदेशक, ड्रेसलैंड