फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Winds are expected to blow at a speed of 20-35 kmph for the next three days.

Gorakhpur News: दोपहर से शुरू हुईं तेज हवाएं, तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचा

Mon, 02 Mar 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Winds are expected to blow at a speed of 20-35 kmph for the next three days.
- अगले तीन दिन तक 20-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
विज्ञापन

- रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 14.6 डिग्री किया गया दर्ज

गोरखपुर। मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया। दोपहर से शुरू हुई तेज हवाओं का असर साफ देखा गया। लगभग 20-35 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चार मार्च तक 20-35 किमी प्रतिघंटा की गति से सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के पास होने के कारण हवाएं चल रही हैं। पांच मार्च से पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा की गति सामान्य होने का अनुमान जताया गया है। रविवार को तापमान अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान मे वृद्धि दर्ज की गई। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed